प्रस्तावित समान नागरिक संहिता भारत में संभव नहीं : खलीक

नई दिल्ली। असम में बारपेटा से कांग्रेस सांसद अब्दुल खलिक ने कहा है कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) भारत में संभव नहीं है। खलिक ने ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत में कहा कि भारत में संस्कृतियों, विभिन्न जनजातियों और धर्मों की विविधता है इसलिय यहां UCC संभव नहीं है। इसके तौर-तरीके क्या हैं , इसके लिए सबसे पहले आपको मसौदा प्रकाशित करना होगा और फिर इस पर कुछ चर्चा हो सकती है। इसके बावजूद यदि आप (सरकार) UCC के लिए जाना चाहते हैं, तो यह सभी के लिए लागू होना चाहिए। इसमें कोई छूट नहीं होनी चाहिए अन्यथा यह अर्थहीन साबित होगी।

मणिपुर की स्थिति पर खलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संघर्षग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर मामले पर ट्वीट करते हैं। अब तक उन्होंने राज्य के लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील नहीं की। उन्हें मणिपुर का दौरा करना चाहिए। उन्होंने मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने में कथित विफलता के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से विफल हो गयी है और इसे बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा अध्यक्ष से स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर में एक सर्वदलीय टीम भेजने की अपील करता हूं। इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि वह मणिपुर की स्थिति पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा की मांग करेगी और चाहती है कि प्रधानमंत्री इस मसले पर संसद और देश को विश्वास में लें। (वार्ता)

Delhi

‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के घर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मीडिया संस्थान ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के आवास पर छापेमारी कर उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने साथ ले गई। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कई वरिष्ठ पत्रकारों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए छापामारी से संबंधित जानकारी […]

Read More
Delhi

नायडू को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट नौ अक्टूबर को करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश में कौशल विकास केंद्रों की स्थापना में कथित घोटाले से संबंधित एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तत्काल राहत देने की उनकी गुहार ठुकराते हुए मंगलवार को कहा वह इस मामले से उच्च न्यायालय में पेश दस्तावेज प्राप्त राज्य सरकार से होने के बाद नौ […]

Read More
Delhi

उच्चतम न्यायालय ने की संजीव भट्ट की याचिकाएं खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट पर अदालत का समय बर्बाद करने के एवज में गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के खाते में तीन लाख रुपए जमा करने का आदेश देते हुए मंगलवार को उनकी तीन याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल […]

Read More