स्टार्टअप को प्रोत्साहन

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया। वह जानते थे कि इन योजनाओं से उत्तर प्रदेश लाभान्वित होगा। स्टार्टअप ऐसी ही योजना है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। योगी सरकार ने स्टार्टअप को प्रभावी रूप में लागू किया। इसके अन्तर्गत स्थापित स्टार्टअप को राज्य सरकार ने कई रियायतें प्रदान की हैं। गवर्नमेन्ट ई-मार्केट की व्यवस्था की गई। स्थानीय स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार हर प्रकार से सहयोग कर रही है।

अनेक स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। यूनिकॉर्न के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश भी इस क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर स्टैनफोर्ड बायर्स सेन्टर फॉर बायोडिजाइन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा मेडटेक, सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित व SGPGI लखनऊ में स्थापित के साथ एक पार्टनरशिप की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता है कि आज यहां पर स्टैनफोर्ड बायोडिजाइन की टीम उत्तर प्रदेश की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं, लखनऊ स्थित SGPGI और जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जिम्स के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पार्टनरशिप के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए आई है।

प्रदेश में स्केल है और उसके अनुसार पोटेंशियल भी है, लेकिन उसे स्किल की आवश्यकता है। स्केल और स्किल मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। यह पार्टनरशिप एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी।  इण्डस सेतु ग्लोबल फाउण्डेशन के साथ मिलकर होने वाले इस भागीदारी को प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। लखनऊ में 14 व 15 जुलाई, 2023 को ‘उत्तर प्रदेश हेल्थ टेक्नोलॉजी समिट-2023’ का आयोजन किया जा रहा है।

Raj Dharm UP

मोदी की काशी यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए। चंद्रयान की सफ़लता ने भारत का गौरव बढ़ाया। चंद्रमा पर शिव-शक्ति और तिरंगा नामकरण किया गया। अध्यक्ष के रूप में भारत ने जी 20 का अभूत पूर्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और विरासत […]

Read More
Raj Dharm UP

मोदी ने वाराणसी में किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग 451 करोड़ रूपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर,कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ,BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी,सचिव जय शाह और राजीव शुक्ला समेत भारतीय क्रिकेट की कई जानी […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पुस्तकों से मिली एकाग्रता देती है लक्ष्य साधने की प्रेरणा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ । पुस्तकें गुरु की तरह हैं। पुस्तकें अच्छा रास्ता दिखाती हैं, ज्ञान देती हैं। मन एकाग्र करती हैं। नकारात्मक विचारों से सकारात्मक विचारों की ओर ले जाती हैं। मन एकाग्र हो तो हम लक्ष्य साध सकते हैं और पुस्तकों से मिली यही एकाग्रता हमें लक्ष्य साधने की प्रेरणा मिलती है।  उक्त उद्गार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश […]

Read More