मोदी फ्रांस की यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रातः काल फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर रवाना हो गए। मोदी पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे से विशेष विमान से पेरिस के लिए रवाना हुए जहाँ वह फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बास्तील दिवस की परेड में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। वह स्थानीय समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे पेरिस पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा कि उनकी फ्रांस की यात्रा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विशेष है क्योंकि मैं फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस, या पेरिस में बास्तील दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होऊंगा। भारतीय सशस्त्र सैन्य बलों का एक दल बास्तील दिवस परेड का हिस्सा होगा, जबकि भारतीय वायु सेना के विमान इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, हमारे दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, ब्ल्यू इकोनॉमी, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और अगले 25 वर्षों में इस दीर्घकालिक और समय-परीक्षणित साझीदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। 2022 में फ्रांस की मेरी आखिरी आधिकारिक यात्रा के बाद से मुझे राष्ट्रपति मैक्रों से कई बार मिलने का अवसर मिला है, हाल ही में उनसे मई 2023 में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा, जापान में मुलाकात हुई थी।

मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति सहित फ्रांसीसी नेतृत्व – फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न, सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर, और नेशनल असेंबली की अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट के साथ अपनी बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, मुझे जीवंत भारतीय समुदाय, दोनों देशों के प्रमुख सीईओ के साथ-साथ प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझीदारी को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 15 जुलाई को पेरिस से UAE में आबू धाबी, की यात्रा करूंगा। जहां वह अपने मित्र UAE के राष्ट्रपति और आबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच मजबूत संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं।

Delhi

‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के घर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मीडिया संस्थान ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के आवास पर छापेमारी कर उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने साथ ले गई। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कई वरिष्ठ पत्रकारों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए छापामारी से संबंधित जानकारी […]

Read More
Delhi

नायडू को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट नौ अक्टूबर को करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश में कौशल विकास केंद्रों की स्थापना में कथित घोटाले से संबंधित एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तत्काल राहत देने की उनकी गुहार ठुकराते हुए मंगलवार को कहा वह इस मामले से उच्च न्यायालय में पेश दस्तावेज प्राप्त राज्य सरकार से होने के बाद नौ […]

Read More
Delhi

उच्चतम न्यायालय ने की संजीव भट्ट की याचिकाएं खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट पर अदालत का समय बर्बाद करने के एवज में गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के खाते में तीन लाख रुपए जमा करने का आदेश देते हुए मंगलवार को उनकी तीन याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल […]

Read More