शिक्षक भर्ती: TMC नेता अभिषेक को झटका, ED, CBI जांच रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि इस स्तर पर उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।

शीर्ष अदालत ने हालाँकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के उस हिस्से पर रोक लगा दी थी, जिसमें अभिषेक बनर्जी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। पीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता अभिषेक जांच रद्द करने सहित अपने सभी कानूनी उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्रता है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय जांच एजेंसी ED की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश पारित किया।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, कि हम इस स्तर पर आदेश (उच्च न्यायालय के आदेश) में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि ऐसा करने का परिणाम प्रारंभिक चरण में ही जांच को रोकना होगा.. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पहले ही इस मामले में सोच समझकर आदेश दिया था। इसमें इस स्तर पर हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा। उच्चतम न्यायालय ने इस साल मई में पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में CBI और ED को अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने से रोकने से इनकार करने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ (बनर्जी की) याचिका पर ED को नोटिस जारी किया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने 18 मई को न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की पीठ के पिछले आदेश पर सहमति व्यक्त की थी, जिससे दोनो केंद्रीय एजेंसियों CBI और ED को मामले के संबंध में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति दी गई थी। न्यायमूर्ति सिन्हा ने न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश पर सहमति व्यक्त करने के के अलावा याचिकाकर्ता बनर्जी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। न्यायमूर्ति सिन्हा को यह मामला तब सौंपा गया जब उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मामले को एक अलग पीठ को सौंपने के लिए कहा था। याचिकाकर्ता बनर्जी ने मामले में गंगोपाध्याय के टीवी साक्षात्कार पर आपत्ति जताई थी। इस पर आपत्ती दर्ज कराने के बाद शीर्ष अदालत ने मामले को उच्च न्यायालय के एक अलग पीठ को सुनवाई के लिए सौंपने का निर्देश दिया था। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More