दिल्ली के पूर्व मंत्री जैन की जमानत बढी, सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को सुनवाई करेगा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की जमानत अवधि अगली सुनवाई 24 जुलाई तक बढ़ा दी। न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति सुंदरेश की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जैन को अगले आदेश तक राहत दी। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख मुकर्रर कर दी। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में आरोपी जैन की मेडिकल रिपोर्ट अगली सुनवाई के दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

पीठ के समक्ष आरोपी पूर्व मंत्री का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल एस वी राजू ने रखा। शीर्ष अदालत ने पूर्व मंत्री जैन को इलाज कराने के लिए 26 मई को (मेडिकल आधार पर) छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। अपने फैसले में अदालत ने उन्हें मन मुताबिक निजी अस्पताल में इलाज कराने की भी छूट दी थी। आरोपी जैन पर वर्ष 2015-16 और वर्ष 2010-12 के दौरान तीन निजी कंपनियों के माध्यम से 15 करोड़ रुपए से अधिक की राशि धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) करने के आरोप हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More