बंगलादेश में डेंगू के मामलों में वृद्धि, छह लोगों की मौत

ढाका। बंगलादेश में डेंगू बुखार के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच रविवार को छह और मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। DGHS की आज यहां जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में बंगलादेश में डेंगू बीमारी के 836 नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि दोनों आंकड़े इस वर्ष एक दिन में सामने आए सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा कि नए मामले सामने आने के साथ बंगलादेश में इस वर्ष अब तक डेंगू के मामलों की कुल संख्या 12,954 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत DGHS द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को राजधानी ढाका में डेंगू के 516 मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि छह लोगों की इस बीमारी से मौत होने के साथ ही इस वर्ष डेंगू से मरने वालों की संख्या 73 तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जुलाई में अब तक 26 लोगों की इस बीमारी से मौतें हो चुकी हैं, वहीं जून में 34 मौत, अप्रैल-मई में दो-दो, फरवरी में तीन और जनवरी में छह लोगों मौत दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि जुलाई में अब तक डेंगू के 4,976 अधिक मामले दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक जनवरी से नौ जुलाई तक देश के विभिन्न अस्पतालों मे इलाज कराने के बाद कुल 10,131 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए है। (वार्ता)

International

गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भारत के प्रयासों की दी जानकारी

प्राग/चेकगणराज्य। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए स्टॉकहोम घोषणा में निर्धारित वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। गडकरी ने चेक गणराज्य के प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में सड़क सुरक्षा पर आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए आज कहा कि […]

Read More
International

वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी […]

Read More
International

‘मालदीव में मुइज्जू ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव’

माले। मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। स्थानीय मीडिया द्वारा संकलित प्रारंभिक परिणाम में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मुइज्ज़ू के बीच आमने-सामने […]

Read More