CBI ने दिल्ली पुलिस के SI-HC  के खिलाफ दर्ज किया मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में पहाड़गंज थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस बात की जानकारी CBI ने मंगलवार को दी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि यह आरोप लगाया गया था कि उप-निरीक्षक रवि और हेड कांस्टेबल राजेंद्र मील ने शिकायतकर्ता के भूखंड में अवैध बोरवेल के संबंध में कार्रवाई नहीं करने और उसके उक्त प्लॉट पर चल रहे निर्माण को नहीं रोकने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

CBI के मुताबिक शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी ने रिश्वत को घटाकर 2.50 लाख रुपये कर दिया। जांच के दौरान SI और HC को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए पकड़ा गया था। आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More