नेपाल से भारत में प्रवेश करते उज्बेकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, SSB जवान कर रहे मामले की जांच

उमेश तिवारी


बिहार में इंडो नेपाल बॉर्डर से SSB ने विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। SSB उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इससे पूर्व में भी बॉर्डर से विदेशी महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की भी नजर इन विदेशी नागरिकों पर बनी हुई है। फिलहाल जांच चल रही है। बताते चलें कि भारत नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत SSB ने शनिवार को एक विदेशी नागरिक को पकड़ा है। उसके साथ उसके वाहन के चालक को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों को नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि भारतीय सीमा में प्रवेश की मंशा का खुलासा नहीं हो सका है। SSB के अधिकारी विशेष कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। इससे पूर्व इसी बॉर्डर से एसएसबी ने ही उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को हिरासत में लिया था।

दिल्ली निवासी है विदेशी का चालक

बताया गया है कि SSB जवान इंडो-नेपाल सीमा पर सोनबरसा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उज्बेकिस्तान के एक नागरिक को हिरासत में लिया गया। उक्त व्यक्ति चार पहिया वाहन ( डीएल 7 सीआर 4408) से नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था, तभी पकड़ा गया। उसके चालक को भी हिरासत में लिया गया है। SSB के सहायक कमांडेट हिमांशु राठौड़ ने बताया कि उज्बेकिस्तानी नागरिक के पास 2020 तक का वैध कागजात मिला है। उसके पास से आधार और पैन कार्ड भी बरामद हुआ है। उसका वाहन चालक दिल्ली निवासी मोहम्मद आरिस है। दोनों से भी विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ चल रही है। सूत्रों ने बताया कि उज्बेकिस्तानी नागरिक का नाम खलील मुखतोरोव (30 वर्ष) है। दोनों को पकड़ने में एसएसबी के जीडी वीरेंद्र कुमार, मोहन, बृजेश कुमार नागर, कुमारी पूजा एवं शिल्पी देवी आदि शामिल थे।

मई -23 में पकड़ी गई थी दो महिलाएं

गौरतलब है कि इससे पूर्व तीन मई 2023 को सोनबरसा बॉर्डर से ही एसएसबी ने उज्बेकिस्तान की दो महिला समेत एक भारतीय पुरुष को हिरासत में लिया था। ये तीनों नेपाल के मलंगवा बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। दोनों महिलाओं का नाम रेनो एवं उगिलजोंन था। तलाशी में इनके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला था। दोनों के पास एक साल का वीजा बरामद किया गया था। भारतीय युवक की पहचान सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना क्षेत्र के हरि बेला गांव अमित कुमार के रूप में की गई थी।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More