…तो ऐसे हुई गुरु पूर्णिमा की शुरुआत

शाश्वत तिवारी


वैसे तो हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व तीन जुलाई को मनाया जाएगा। सनातन धर्म को मानने वाले लोग गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेते हैं और गुरु भी उन्हें दीर्घायु के लिए आशीर्वाद देते हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक आषाढ़ माह के दिन गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाने की शुरुआत हजारों वर्ष पूर्व महर्षि वेदव्यास ने की थी। सनातन धर्म में महर्षि व्यास को भगवान का रूप माना जाता है। बाल्यावस्था से ही महर्षि वेदव्यास को अध्यात्म में गहरी रुचि थी। कहा जाता है आषाढ़ माह के पूर्णिमा तिथि को ही महर्षि वेदव्यास ने अपने शिष्य और ऋषि मुनियों को श्रीमद्भागवत पुराण का ज्ञान दिया था। तभी से महर्षि व्यास के शिष्यों ने इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की जो आज भी यह परंपरा निभाई जाती है।

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विधान है। इसके अलावा अगर आप गुरु के मंत्र का जप करते हैं। तो जीवन में आई तमाम परेशानियां तमाम कठिनाइयां दूर होती हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि किसी भी देवी देवताओं के मंत्र का जप करने से तमाम कष्टों से निवारण मिलता है।

जानिए मंत्र:

गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

ॐ गुरुभ्यों नम:।

ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।

ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।

ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।

Religion

अशून्य व्रत के दिन इस उपाय से पति-पत्नी में बढ़ता है प्यार और होती है बड़ी उन्नति

राजेंद्र गुप्ता जयपुर। एक सिंदूर की डिब्बी में पांच गोमती चक्र रख कर उन्हें घर के मन्दिर में या पत्नी के श्रृंगार के सामान के साथ रख दें, पति-पत्नी के बीच में प्यार बढ़ाने के लिये यह कारगर उपाय है। इसके साथ ही एक भोजपत्र या सादे सफेद कोरे कागज पर लाल कलम से “हं […]

Read More
Religion

अशून्य शयन व्रत आज़ः पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति रखते हैं अशून्य शयन व्रत

करवाचौथ की तरह पति रखते हैं अपनी पत्नी के लिए यह व्रत विष्णुपूजा के साथ-साथ लक्ष्मी की पूजा से मिटते हैं सभी कष्ट राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज हम एक ऐसे व्रत के बारे में बता रहे हैं, जो केवल पुरुष अपनी पत्नी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करते हैं। करवा चौथ […]

Read More
Religion

भाद्रपद पूर्णिमा पर आज करें दान-पुण्य, जानें कब है पूर्णिमा का मुहूर्त

इस दिन करें ये उपाय और पायें सभी परेशानियों के छुटकारा जीवन में चल रही समस्या के निदान के लिए आता है यह दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर को है और इस दिन से पितर पक्ष का आरंभ माना जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्‍नान दान का खास महत्‍व […]

Read More