किशोर हत्याकांड को लेकर फ्रांस में उग्र प्रदर्शन जारी, 270 लोग हिरासत में,

 पेरिस। फ्रांस में पेरिस के उपनगर नैनटेरे में गत मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंधन करने के आरोप में पुलिस अधिकारी द्वारा किशोर कार चालक की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद से देश भर में उग्र प्रदर्शन जारी है और अबतक 270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डमैंनिन ने कल रात टि्वटर पर कहा कि फिलहाल 270 लोग पहले से ही हिरासत में है जिसमें से 80 से ज्यादा से देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य मार्सैय में हैं। वहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल पहुंच रहे हैं।

उन्होंने TF1 टीवी को बताया कि विशेष इकाइयों सहित 45,000 से अधिक कानून प्रवर्तन अधिकारी फ्रांस में दंगों के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं। जबकि देश में उग्र प्रदर्शनों के पहले तीन दिनों में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए। रेडिया नेटवर्क ‘फ्रांस इन्फो’ ने शनिवार को एक सरकारी सूत्र के हवाले से खबर दी कि देश में जारी अशांति के बीच प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने सभी कैबिनेट मंत्रियों से पेरिस लौटने और वहीं रहने का आग्रह किया है।

डर्मैनिन ने पेरिस के अधिकारियों से दंगे कम होने तक स्थानीय समयानुसार 21:00 बजे (19:00 GMT) से आतिशबाजी, पेट्रोल कनस्तरों और अन्य रासायनिक और अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने को कहा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने फ्रांस में पुलिस अधिकारी द्वारा किशोर की हत्या के बाद फ्रांसीसी सरकार से ‘कानून प्रवर्तन में नस्लवाद और भेदभाव की गहरी समस्याओं को गंभीरता से लेने का कल आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह पेरिस के उपनगर नैनटेरे में यातायात नियमों का उल्लंधन पर एक पुलिस अधिकारी ने कार चालक नाहेल एम. (17) को गोली मार दी थी, जिसकी बाद में मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे देश में दंगे भड़के उठे। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झड़प की और सार्वजनिक भवनों और वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी पुलिस अधिकारी हिरासत में है। (वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More