भारत और तंजानिया के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग की रूपरेखा पर सहमति

नई दिल्ली। भारत और तंजानिया ने रक्षा क्षेत्र में पांच वर्ष तक सहयोग की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की है।  दोनों देशों के बीच तंजानिया के शहर अरूषा में बुधवार को आयोजित संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की दूसरी बैठक में यह सहमति बनी। रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत में हिस्सा लिया। रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी तथा तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिनय एस. प्रधान ने भी बातचीत में हिस्सा लिया।

बैठक में दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मित्र देशों को निर्यात के लिए भारतीय रक्षा विनिर्माण की बढ़ती क्षमता का उल्लेख किया। दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग के लिए पांच साल की रूपरेखा पर भी सहमति हुई, जिसमें प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण से लेकर समुद्री सहयोग, अवसंरचना निर्माण और रक्षा उपकरण तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग तक की पहल शामिल है।

रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ थे। उन्होंने तंजानिया के सुरक्षा बलों के हितधारकों के साथ व्यापक बैठकें कीं। भारत के तंजानिया के साथ घनिष्ठ, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं जिन्हें क्षमता निर्माण और विकास क्षेत्र में साझेदारी के माध्यम से बल मिला है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे से तंजानिया के साथ रक्षा संबंध और सुदृढ़ होने की उम्मीद है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More