राज्यपाल ने बताया योग व अन्न का महत्व

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। योग और अन्न दोनों ही भारत की विलक्षण विरासत है। दोनों स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अब पूरी दुनिया का इनके प्रति आकर्षण बढ़ा है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि योग को लेकर आज भारत पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। भारत के ऋषि-मुनियों की देन योग को आज पूरा विश्व अपना रहा है। 21 जून को योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के साथ 180 देशों द्वारा योग में प्रतिभाग किया गया। आनंदीबेन पटेल ने आज डॉ  राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के एकेडमिक ब्लाक में नवस्थापित योगशाला का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा ‘‘योग द्वारा स्वास्थ्य लाभः वैज्ञानिक आधार‘‘ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। कहा कि आज विश्व में कई देशों में योग से होने वाले स्वास्थ्य सुधारों पर शोध हो रहे हैं। विदेशों में भी योगशालाएं स्थापित हुई हैं। भारत के PJI, चण्डीगढ़ के न्यूरोलॉजी विभाग में भी एक योग लैब स्थापित है। उन्होंने सिंगापुर में स्थापित तिरिसुला योग लैब तथा USA में स्थापित कृपालू सेण्टर फार योगा एण्ड हेल्थ सहित कुछ अन्य योगशालाओं का जिक्र भी किया, जो इस दिशा में कार्य कर रही हैं।

अन्न का महत्व : राज्यपाल ने अन्न का भी महत्व बताया। कहा कि योग के साथ उचित पोषण पर भी आवश्यक है। स्वास्थ्य से जुड़े भारतीय विचारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है। योग के साथ-साथ मोटे अनाज को भी विश्व स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री की अपील पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष‘‘ घोषित कर अपनाया, जिससे पूरी दुनिया इसके सेवन के लाभों को जाने। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों में मोटे अनाज दैनिक भोजन में शामिल रहा करते थे। आज पूरा विश्व इस महत्व को समझ रहा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयुर्विज्ञान संस्थान के आहार विभाग द्वारा मोटे अनाज के 130 व्यंजनों पर संकलित पुस्तक ‘‘पोषण की खान: स्वास्थ्य-वर्धक पौष्टिक धान्य‘‘ का विमोचन भी किया।

Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More