मोदी की अमेरिका यात्रा भारत के साथ संबंधों में बड़ा मील का पत्थर : पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह भारत-अमेरिका संबंधों में एक बड़ा मील का पत्थर है। पुरी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब प्रधानमंत्री पहली बार अमेरिका दौरे पर गए थे, तब भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और आज यह पांचवे क्रम पर आ गया है।

मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गयी पहल और समझौतों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की घोषणा की, जो महत्वपूर्ण तथा उभरती हुई प्रौद्योगिकी पर पहल है। इसके अलावा नासा और इसरो 2023 तक मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग के लिए एक रणनीतिक ढांचा विकसित किया जायेगा।

अमेरिकी कांग्रेस में मोदी के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में उनका संबोधन और वहां मौजूद प्रतिनिधियों का उनसे ऑटोग्राफ मांगना एक विश्व नेता के रूप में उनके कद का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से केवल कुछ ही लोगों ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अगर हम इतिहास में देखें तो पता चलता है कि नेल्सन मंडेला और विंस्टन चर्चिल को यह मौका मिला था। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More