देश में नफरत फैला रही है BJP : राहुल

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश में नफरत फैला रही है लेकिन उनकी पार्टी लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर भगवा पार्टी के नफरत के एजेंडे को विफल कर देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में यहां विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की हो रही बैठक में भाग लेने आये राहुल गांधी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP देशभर में लोगों के बीच नफरत फैला रही है जबकि उनकी पार्टी नफरत फैलाने के BJP के भयावह मंसूबे को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर ही किया जा सकता है।

गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से BJP को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया और कहा कि जब कांग्रेस कर्नाटक विधान सभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ी तो BJP को मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्रेरक शक्ति बताया और कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस विजयी होगी।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बुलाई गई बैठक में गांधी समेत शीर्ष विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में BJP के खिलाफ विपक्ष का एक सयुंक्त उम्मीदवार देने की रणनीति और न्यूनतम साझा कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में नीतीश कुमार के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी BJP के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हैं। (वार्ता)

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More