अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है तो विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजाने जा रहा है: नन्दी

  • नरेन्द्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का विजन विपक्ष पर पड़ेगा भारी
  • पटना में आयोजित होने जा रही विपक्ष की बैठक पर मंत्री नन्दी ने किया कटाक्ष

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के लिए जहां अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती के साथ ही अन्य नेताओं का जहां बिहार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है वहीं विपक्ष की इस बैठक के पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विपक्ष की इस बैठक पर जबरदस्त कटाक्ष किया है। मंत्री नन्दी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साँप-नेवले, बिल्ली-दूध, आग-पानी को आपस में गले मिलते देखना है तो कल पटना की ओर देखिये। जहां सभी विपक्ष के नेता पार्टी और परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए सभी मूल्यों एवं अतीत को तिलांजलि देकर “दोस्ताना” की स्क्रिप्ट लिखने जा रहे हैं।

लेकिन अवसरवादिता और सत्तालोलुपता की बुनियाद पर बने इस ठगबन्धन के मिशन पर आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का विजन भारी पड़ेगा। एक तरफ अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजा रहा है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More