मोदी ने रामाफोसा से की द्विपक्षीय संबंधों, यूक्रेन संकट पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की तथा यूक्रेन युद्ध सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।  मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बात की। द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। ब्रिक्स और अफ्रीकी नेताओं की शांति पहल में सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। देर रात जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बात की। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की, जो ऐतिहासिक और मजबूत तथा लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष की शुरुआत में 12 चीतों को भारत में स्थानांतरित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

बयान में कहा गया कि उन्होंने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता के संदर्भ में ब्रिक्स में सहयोग सहित आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति रामाफोसा ने अफ्रीकी नेताओं की शांति पहल पर प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। भारत यूक्रेन में टिकाऊ शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी पहलों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के तरीके के रूप में बातचीत और कूटनीति के लिए भारत की निरंतर प्रयास को दोहराया।

बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति रामाफोसा ने भारत की मौजूदा G20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में भारत की पहल के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि 16 मई को राष्ट्रपति रामफोसा ने अफ्रीकी शांति योजना की घोषणा की थी, जिसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। शांति योजना को सेनेगल, युगांडा, मिस्र, कांगो गणराज्य और जाम्बिया के नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More