मुख्यमंत्री से मिलीं महापौर

लखनऊ। लखनऊ की नव निर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने जन सामान्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके पहले महापौर ने प्रतिदिन जनता दर्शन करने का निर्णय लिया था। वह अपने  कार्यालय स्थल सेक्टर 08 वृंदावन योजना F ब्लॉक 801 में प्रतिदिन प्रात: नौ से 10 लोगों से मिलेंगी। ज्ञात हो कि योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों एक कार्यशाला में नगर निकाय प्रमुखों को जनहित की दृष्टि से उपयोगी सुझाव दिए थे। उन्होंने अपने क्षेत्रों में विकास और सुविधाओं के बारे में लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कहा था। जनता से जुड़े रहने और लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने की भी सलाह दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि था कि विकास के मुद्दे पर निकायों के बीच आपसी स्पर्धा से शहरों की तस्वीर बदल सकती है। इसलिए निकायों को मानक तय करके काम करना होगा। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 762 नगर निकायों को बेहतर काम करने के लिए पांच मानक तय करके काम करने के निर्देश दिए। इनमें स्वच्छता। शुद्ध पेयजलापूर्ति, बेहतर सड़क, सेफ सिटी और आय में आत्मनिर्भरता को मानक बनाया जाए।

इन मानकों के आधार पर निकायों के बीच प्रतियोगिता कराने का सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले निकायों को पुरस्कतृ करने और एक से 10 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि जो नगर निकाय इन मानकों को पूरा करते हुए प्रथम स्थान लाएगा, उन निकायों को लखनऊ में बुलाकर संबंधित महापौर, अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More