सोमालिया में पुराने आयुध में विस्फोट से 27 बच्चों की मौत, 53 घायल

मोगादिशु। सोमालिया में कोर्योली कस्बे के निकट एक खेल मैदान में शुक्रवार को पुराने आयुध में विस्फोट होने से कम से कम 27 बच्चों की मौत हो गयी और 53 अन्य लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की हैं। कोर्योली शहर के उप जिला आयुक्त आब्दी अहमद अली ने बताया कि यह घटना बम और बारूदी सुरंग जैसे विस्फोटक अवशेषों में धमाके के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव के मैदान में खेल रहे बच्चे विस्फोट की चपेट में आ गये।

सोमालिया समाचार एजेंसी सोनना की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो हुई है और 53 अन्य लोग घायल हुए है। आयुक्त ने फोन पर बताया कि कोर्योली अस्पताल में 22 शव मिले है जबकि दो घायलों अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य बच्चे की राजधानी मोगादिशु में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More