अध्यादेश के खिलाफ होने वाली महारैली को मिल रहा खूब समर्थन : गोपाल राय

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि 11 जून को यहां रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर पार्टी ने ‘डोर टू डोर’ अभियान तेज कर दिया और केंद्र के अध्यादेश को लेकर लोगों का समर्थन मिल रहा है। गोपाल राय ने आज ‘डोर टूट डोर’ अभियान के दौरान कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने चुनी हुई सरकार को दिल्ली की व्यवस्था को संचालित करने का अधिकार देने का फैसला दिया।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के लोगों लगा कि अब उनके कामों को तेजी से पूरा करने में सहायता मिलेगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर दिल्लीवालों के अधिकारों को हाईजैक कर लिया गया। इससे दिल्ली के लोग स्तभ्ध और दुखी हैं कि उनके वोट की कीमत को अपमानित क्यों किया जा रहा है। इस तानाशाही पूर्ण अध्यादेश के खिलाफ अपने आक्रोश को व्यक्त करने के लिए 11 जून को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा  कि पूरी दिल्ली से महारैली के लिए लोगों का समर्थन मिल रहा है। अगर आज हम इस अध्यादेश के खिलाफ एकजुट होकर खड़े नहीं हुए तो लोगो को वोट देने का लोकतांत्रिक अधिकार नहीं बचेगा क्योकि BJP की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारू है। भविष्य में यह संभव है कि वह फिर कोई अध्यादेश लाकर दिल्ली की सरकार ही खत्म कर देगी। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ दिल्लीवासियों के साथ विशाल रैली होगी। लोगों में यह डर है कि यदि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी अवमानना होगी तो वो दिन दूर नहीं, जब भजपा की केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा प्रहार किया जाएगा। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More