देश का हर सच्चा किसान BJP सरकार के साथ: राम निवास यादव

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन लखनऊ जिलाध्यक्ष लवकुश यादव के नेतृत्व में मलिहाबाद ब्लाक कार्यालय का उद्वघाटन शुक्रवार को मिर्जागंज माल रोड पर मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास यादव राष्ट्रीय ने फीता काटकर किया।वहीं रहीमाबाद आयोजित सदस्यता शिविर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को छोड़कर किसान नेता संतोष कुमार के नेतृत्व में 1000 हजार लोगों ने राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता ली।

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव का काकोरी के दुर्गागंज चौराहा पर यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी केशरी राव धारा सिंह यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। समर्थकों को सम्बोधित करते हुए रामनिवास यादव ने कहा कि देश का हर सच्चा किसान भाजपा सरकार के साथ है।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सरकार के समर्थन में खड़ा है।वर्तमान सरकार किसानों के हित मे लगातार काम कर रही है।यही कारण है कि देश का असली किसान कुछ कथित किसान नेताओं का साथ नही दे रहा है।

जिससे यह बौखलाकर बिचौलियों के साथ साँठ-गाँठ करके बीच-बीच धरना प्रदर्शन करते रहते हैं।केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुये बहुत से काम किये है।किसानों के नलकूपों को फ्री विजली देने का काम किया।देश का हर किसान इन कथित किसान नेताओं की असीलियत अब जान चुका है।किसान अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं।इसके अलावा राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता लेने वाले सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए यूनियन की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर मुख्य रूप से भैयालाल यादव,शियाराम कश्यप,गुलज़ारी लाल,लाल बहादुर यादव,आनंद यादव सहित हजारों की संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More