नये संसद भवन का उद्घाटन

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

नये संसद भवन का उद्घाटन,
चुने हुये प्रधानमंत्री कर रहे हैं,
पर विपक्षी बहिष्कार कर रहे हैं,
चूँकि राष्ट्रपति आमंत्रित नहीं हैं।

संसद जनता की प्रतिनिधि सभा है,
सांसद क्षेत्र का प्रतिनिधि होता है,
राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख होता है,
प्रधानमंत्री संसद का नेता होता है।

सांसदों को यहीं संसद चलानी है,
आज नहीं तो कल उनको आना है,
पाँच साल की अवधि भी बितानी है,
तो यह बहिष्कार अनौचित्यपूर्ण है।

राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को
नियत समय पर संबोधित करते हैं,
देश की अखंडता सर्वोपरि होती है,
संसद राष्ट्रीय शान सम्मान होती है।

कर्तव्य सत्तापक्ष विपक्ष दोनों का है,
यहाँ तो साथ रह कुछ अच्छा करें,
आदित्य सारे विश्व में अच्छा बनें,
और विश्वगुरू जैसा प्रदर्शन करें।

 

Litreture

साहित्य में मनभावन सावनः … जब मदमस्त हो खुद गाने लगती है प्रकृति

डॉ. सौरभ मालवीय वर्षा ऋतु कवियों की प्रिय ऋतु मानी जाती है। इस ऋतु में सावन मास का महत्व सर्वाधिक है। ज्येष्ठ एवं आषाढ़ की भयंकर ग्रीष्म ऋतु के पश्चात सावन का आगमन होता है। सावन के आते ही नीले आकाश पर काली घटाएं छा जाती हैं। जब वर्षा की बूंदें धरती पर पड़ती हैं, […]

Read More
Litreture

प्रेम का भूत (लघुकथा), जानिए कैसे उतरा शादीशुदा युवक के सिर से प्रेम का भूत

लेखक सुरेश चंद्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी कहानीकार शरद आलोक ने शादीशुदा होने के बावजूद, पराई स्त्री पर डोरे डालने की हसरत रखने वाले राहुल नाम के युवक के सिर से आशिकी का भूत उतारने की घटना की इस लघु कथा में चर्चा की है। कथानक मे राहुल और आर्यन […]

Read More
Litreture

प्रवासी भारतीय सुरेश चंद्र शुक्ल ‘ शरद आलोक’ नार्वे के ओस्लो शहर मे रहते है। भारत की हर राजनैतिक सामगजिक गतिविधियों पर इनकी नजर रहती है।

प्रवासी भारतीय सुरेश चंद्र शुक्ल ‘ शरद आलोक’ नार्वे के ओस्लो शहर मे रहते है। भारत की हर राजनैतिक सामगजिक गतिविधियों पर इनकी नजर रहती है। शिक्षक,पत्रकार,संपादक,कवि,कहानी कार है। इनके सद्य:प्रकाशित काव्य संग्रह ” जन मन के गांधी पर समीक्षा भारतीय समालोचक डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी ने किया। जन मन के गांधी:कवि-सुरेशचंद्र शुक्ल’ शरद […]

Read More