UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों को योगी ने दी बधाई

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीएम ने लिखा- नेशन फर्स्ट की भावना, अटूट कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान देंगे सभी सफल अभ्यर्थी


लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया। नतीजे घोषित होने के बाद सीएम योगी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक ट्विवटर हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, ‘यूपीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2022’ में सफल सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना, अटूट कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि फाइनल रिजल्ट में कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें से 345 जनरल, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 अन्य पिछड़ा वर्ग, 154 एससी और 72 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं। 178 अभ्यर्थियों की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। आयोग ने इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। टॉपर्स की टॉप टेन लिस्ट में 6 लड़कियां और 4 लड़के हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2022 में सिविल सेवा परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा, 2022 का आयोजन किया था। इसके बाद जनवरी से मई 2023 के बीच पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू हुए थे।

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More