अयोध्या के मेयर बने तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी

लखनऊ/ अयोध्या। यूपी स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना आज मण्डल एवं जनपद में निर्धारित समय सुबह 08 बजे से शुरू हुई। मतगणना प्रारम्भ होने सभी उम्मीदवारों में उत्साह था परन्तु जैसे ही मतगणना के राउंडवार परिणाम आने लगे तबसे अधिक मत पाये हुये उम्मीदवारों एवं सभासदों में उत्साह देखा गया। चुनाव परिणाम में महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी (महंत_ तिवारी मंदिर, अयोध्या) लगभग 34000 वोटों से विजयी घोषित किये गये। खबर लिखे जाने तक नगर निगम क्षेत्र के जीते हुए पार्षद भाजपा के 16 पार्षद, 08 सपा, 08 निर्दल, 01 बसपा, 01 आप के पार्षद जीत चुके हैं।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, चुनाव प्रेक्षक एवं विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन अरूण प्रकाश के निर्देशन में अयोध्या जनपद की मतगणना राजकीय इंटर कालेज सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण महौल में सम्पन्न हुई।

इसमें उपजिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह सहित नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य मजिस्ट्रेट तथा मतगणना कर्मी में लगाये गये कार्मिकों परियोजना निदेशक आरपी सिंह, उपनिदेशक सूचना, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर एवं अन्य क्षेत्राधिकारीगण, उप जिलाधिकारीगण, चुनाव अधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ करायी।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More