कौशल अवस्थी के पक्ष में पूरा भाजपा संगठन उतरा मैदान में,

कानपुर। बिल्हौर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की पूरी टीम अपने प्रत्याशी कौशल अवस्थी को जिताने के लिए एक पैर पर खड़ी है। सभी लोग क्षेत्रीय जनता को भाजपा की नीतियों को बताने का काम करते हुए कौशल अवस्थी बिल्हौर अध्यक्ष पद के लिए सबसे बेहतर क्यों होंगे यह बात जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष  प्रकाश पाल का केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कौशल अवस्थी के साथ मिश्रिख सांसद अशोक रावत, बिल्हौर क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर, जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शमा परवीन, मकनपुर प्रधान मुजाहिर हुसैन, राजू दुबे एवं सपा छोड़कर आए कद्दावर नेता चंद्रेश सिंह मौजूद रहे। बैठक के उपरांत सभी लोगों ने कौशल अवस्थी के पक्ष में बिल्हौर की गली-गली में जाकर वोट मांगा।

Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Central UP

जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुई सृजन झंकार संगीत प्रशिक्षण अकादमी

नृत्य गायन वादन के साथ ही मॉडलिंग और जुंबा नृत्य बन रहे हैं युवाओं के आकर्षण लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के स्कूल ‘सृजन झंकार’ और सृजन फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन 28 अप्रैल को पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी और विशिष्ट अतिथि लक्ष्य जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एसके वाजपेई […]

Read More