ओडिशा में लू का प्रकोप जारी, CM ने सभी स्कूलों के लिए की छुट्टियों की घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा में भयानक लू का प्रकोप जारी है जिसे देखते हुए CM नवीन पटनायक ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए शुक्रवार से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा गुरूवार को कर दी। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष गर्मी की छुट्टी चार मई से 17 जून तक होने वाली थी लेकिन CM ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टी समय से पहले ही कर दी है।

CM के निर्देशानुसार, कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल शुक्रवार से बंद रहेंगे। स्कूलों को फिर से खोलने के लिए निर्णय बाद में लिया जाएगा। इससे पहले, सरकार ने 12 से 16 अप्रैल तक पांच दिनों के लिए स्कूलों बंद किया था, जिसे लू को देखते हुए 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है और पूरे राज्य का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा है जबकि कई स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कोइडा के स्वयंबा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की 32 छात्राएं पेट दर्द, सिरदर्द, बुखार की शिकायत करते हुए बीमार पड़ गईं। सूत्रों के अनुसार, सभी 32 छात्राओं को के बलंगा मेडिकल में भर्ती किया गया। छात्राओं का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वे सभी भीषण गर्मी के कारण डीहाइड्रैशन से पीड़ित हैं। सभी छात्राओं की हालत स्थिर है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दिया जाएगा। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More