विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने वाले चार ADO पंचायत को नोटिस

DM ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा


नन्हें खान


देवरिया । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब तक किये गए कार्यो की गहन समीक्षा की। माइक्रो प्लान के तहत निर्धारित दायित्वों को पूरा नहीं करने पर चार ब्लॉकों के ADO पंचायत को नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन की प्राथमिकता एवं व्यापक लोकहित का कार्य है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर जोर देते हुए सम्बन्धित विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रुद्रपुर, भागलपुर, रामपुरकारखना तथा गौरीबाजार ब्लॉक में झाड़ी, नाली, जलभराव एवं पेयजल की उपलब्धता का औसत जनपद के औसत से काफी कम होने पर DM ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है और इन चारों ब्लॉक के ADO पंचायत को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हीट वेव के विषय में जागरूकता फैलाना भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। उन्होंने भागलपुर ब्लॉक के एबीएसए को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हीट वेव (लू) से बचाव के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें भी नोटिस जारी करने का निर्देश बीएसए को दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सामान्य तक सभी जानकारियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है। आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशाओं द्वारा गृह भ्रमण का कार्य किया जा रहा है। DM ने जनपद में फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव का कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, DPO कृष्णकांत राय, DIOS विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ADPRO श्रवण चौरसिया सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More