छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी BJP, PM देंगे संदेश, कार्यकर्ता हर बूथ पर फहराएंगे पार्टी का झंडा

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । उत्तर प्रदेश में छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना 43 वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। छह अप्रैल, 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे।

उत्तर प्रदेश में पार्टी राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय, जिला और महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा। यूपी में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ता सुन सकेंगे। इस दौरान भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा पदाधिकारी छह अप्रैल को बूथ समिति की बैठक भी करेंगे। यूपी के अलग-अलग जिलों के कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक, जिलाध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता जिले हर बूथ पर सुबह 9 बजे पार्टी का झंडा फहराएंगे। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी के दर्शन, संस्कृति और नीतियों पर संवाद सत्र का आयोजन करेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More