‘पड़ोस प्रथम’ नीति: बांग्लादेश राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व

शाश्वत तिवारी


‘पड़ोस प्रथम’ नीति के तहत भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण और पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंध विकसित करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने दिल्ली में बांग्लादेश राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बांग्लादेश में लोग इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम के बाद विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने ट्वीट किया कि बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेकर प्रसन्नता हुई। हम साझा इतिहास, संस्कृति और मूल्यों से बंधे हुए अपने लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

भारत-बांग्लादेश के बीच गहरा संबंध!

बांग्लादेश और भारत दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी देश हैं और इतिहास में दोनों के बीच गहरा संबंध है। दोनों देशों के बीच व्यापक वाणिज्यिक संबंध हैं और भारत बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारी साथी है। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग किया जाता है। जिनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक विनिमय, पर्यटन, बाढ़ प्रबंधन और अन्य शामिल हैं।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More