मिसाइल, रडार अपग्रेड का काम विदेशी कंपनी को देने पर राहुल ने उठाया सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिसाइल और रडार को उन्नत करने का काम अडानी समूह तथा संदिग्ध विदेशी कंपनी इलारा को देने पर सवाल उठाए और कहा कि इलारा किसकी कंपनी है और संदिग्ध कंपनी को संवेदनशील काम देकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। गांधी ने ट्वीट किया कि भारत का मिसाइल और रडार अपग्रेड अनुबंध अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी और इलारा नाम की एक संदिग्ध विदेशी कंपनी को दिया गया है। इलारा को कौन नियंत्रित करता है। अज्ञात विदेशी संस्थाओं को रणनीतिक रक्षा उपकरणों का नियंत्रण देकर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता क्यों किया जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अडानी को मोदी सरकार बचा रही है और इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं हो इसलिए संसद में सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। आज सरकार जो सदन में कर रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। चुने हुए सांसद के भाषण के अंश हटवाए जा रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी का नाम साथ में आ रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला किया और कहा कि राहुल गांधी ट्रोल मंत्रालय’ की प्रमुख मंत्री हैं स्मृति ईरानी। वो यह काम पूरी शिद्दत से करती हैं। लेकिन..जब उनको लगा कि अनुराग ठाकुर इस काम में बाजी मार रहे हैं। तो मैडम ने आज फिर से कमान संभाल ली है। क्या यह लोकतंत्र को कमज़ोर करना नहीं है। स्मृति जी, आपने 13 रुपए में चीनी देने का वादा किया था।  आज चीनी 45 रुपए प्रति किलो है। इसी तरह से 400 रुपए के सिलेंडर पर आप प्रदर्शन करती थीं, अब वह 1,200 रुपए का है। आप महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं। लेकिन जब भाजपा विधायक का बेटा लड़की का यौन शोषण कर हत्या करता है तो आप चुप रहती हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More