प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से किसानों की सँवर जायेगी जिंदगी: डीएम

डीएम ने किया, मत्स्य पालन गडेर का निरीक्षण,प्रति हेक्टेयर 15 लाख रुपये की हो रही है आय

प्रगतिशील किसानों को विजिट कराने का दिया निर्देश

नन्हें खान

देवरिया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रगतिशील किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसान मछली पालन के जरिये अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज गड़ेर स्थित प्रगतिशील किसान संकर्षण शाही के मत्स्य पालन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन केंद्र के विषय में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। केंद्र के संचालक संकर्षण शाही ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में मछली पालन के लिए तालाब बनाये हैं। इसमें रोहू, भाकुर, पेंगीशियस, नैनी, ब्लैक कॉर्प सहित विभिन्न प्रजाति की मछलियों की सीड फार्मिंग की जाती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त हुआ। कृषि विभाग की योजना से सोलर पंप एवं फार्म मशीनरी बैंक मिला। उन्होंने बताया कि जनपद में मछली की अच्छी खासी डिमांड है। वे प्रतिवर्ष 500 कुंतल से अधिक मछली प्रति हेक्टेयर का उत्पादन करते हैं।आसपास के जनपदों से भी मछली के खरीददार आते हैं। प्रति हेक्टेयर 15 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है। उन्होंने अपने फार्म की सुरक्षा के लिए झटका मशीन वाली बाड़बंदी व सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम भी किया है। लगभग 20 श्रमिक उनके मत्स्य पालन केंद्र पर रोजगार भी पा रहे हैं। संकर्षण शाही के पिता रमारमण शाही ने नीली क्रांति मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

मत्स्य विकास अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि गड़ेर क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसान वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन कर बेहतर आय प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की कृषि एवं उसके सहायक गतिविधियों में आय बढ़ाने की भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने जनपद के अन्य हिस्सों के प्रगतिशील किसानों गड़ेर में लर्निंग टूर आयोजित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनपद के किसानों को मत्स्य पालन के सफल मॉडल से परिचय कराना आवश्यक है। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी तथा जनपद के पोषण स्तर में भी सुधार होगा। मत्स्य पालन कई प्राकृतिक प्रकोपों की स्थिति में भी सुरक्षित आय का विकल्प उपलब्ध कराता है। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More