विश्व शांति और लोक कल्याण की कामना हेतु कलश यात्रा के साथ शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ

सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ मेदिनीपुर के सम्मै माता मंदिर पर नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ शुरू

महराजगंज। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर ग्राम सभा में सम्मे माता मंदिर पर श्री श्री 108 श्री शतचण्डी महायज्ञ शुरू हो गया है। इस दौरान यज्ञ समिति के संरक्षक एडवोकेट अनिल कुमार श्रीवास्तव, करूणेश्वर त्रिपाठी, अनिल कृष्ण त्रिपाठी, गोरखनाथ पाण्डेय, रामध्यान मल्ल, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मोहन लाल गुप्ता कोटेदार, डॉ.  भगवंत सिंह एवं रमाकर कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कुंवारी कन्याओं तथा श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूजा स्थल मेदिनीपुर से आरंभ होकर सहजगंज, बेनीगंज, कुरमन टोला, जखीरा चौराहा, खुशहाल नगर नारायन टोला होते हुए छोटी गंडक नदी के त्रिमुहानी घाट पर जल भरकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची।

इस दौरान जयकार तथा भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात यज्ञ आचार्य घनंजय मिश्रा, वेदव्यास पाण्डेय, मदुसूदन पाण्डेय, पद्माकर पाण्डेय, मोहन पाण्डेय की देखरेख में यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह यज्ञ 11 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगा। प्रवचन कर्ता पंडित वीरेन्द्र तिवारी जी महराज ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से दो बजे तक जय बाला जी आदर्श रामलीला मण्डल, चौक बाजार, महराजगंज के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More