पूर्व विधायक अमन और उनकी पत्नी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

उमेश तिवारी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवा कस्बे में स्थित नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के कार्यालय पर आज शाम को बड़े ही धूमधाम के साथ पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। आज रविवार की शाम को नौतनवा कस्बे के युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर ने एक कार्यक्रम आयोजित कर अमनमणि त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी ओशिन त्रिपाठी का जन्मदिन केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने अपना और अपनी पत्नी के नाम का अलग-अलग केक केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ बड़े उत्साह के साथ अपना जन्मदिन मनाया और कार्यकर्ताओं को केक खिलाया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अमनमणि त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की। त्रिपाठी के जन्मदिन के इस खुशी के मौके पर एक भव्य भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के युवा सहित हर वर्ग के लोग मौजूद रहे। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विकास दुबे,प्रिंस सिंह राठौर, सज्जाद कुरेशी, फैज खान, राजन पांडे, अमित मिश्रा, गिरीश यादव, पुजारी शुक्ला, शिवनाथ मद्धेशिया निचलौल, बबलू लारी, जयप्रकाश प्रधान, मुन्नू पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More