भारत के साथ यूरोपीय संघ के मजबूत द्विपक्षीय संबंध

शाश्वत तिवारी


यूरोपीय संघ के साथ भारत के मधुर संबंध हैं यही वजह है कि समय-समय पर ये एक दूसरे की तारीफ करते हैं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हैं। उद्योग चैंबर CII की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता (FTA ) दोनो पक्षों के आर्थिक रिश्तों को लेकर गेम-चेंजर साबित होगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि दोनों पक्षों के बीच एफटीए को लेकर जारी वार्ता जल्द संपन्न की जाएगी।

भारत अब तेजी से एफीटए वार्ता को आगे बढ़ाना चाहता है। यूएई व आस्ट्रेलिया के साथ ऐसा किया जा चुका है। वैसे भारत और ईयू के बीच वर्ष 2007 में ही FTA को लेकर वार्ता की शुरुआत हुई थी लेकिन कई वजहों से वर्ष 2013 से यह वार्ता स्थगित थी। G-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि जोसेफ बोरेल ने कहा कि वह Indian Presidency पर भरोसा करते हैं और उसके काम का समर्थन करेंगे।

रायसीना डायलॉग का 8वां संस्करण, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

गौरतलब है कि वर्तमान में यूरोपीय संघ अमेरिका के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, साथ ही भारतीय निर्यात के लिये दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य है। भारत में विदेशी निवेश प्रवाह में यूरोपीय संघ (EU) की हिस्सेदारी पिछले दशक में काफी बढ़ी है। हाल ही के दौरे पर आये जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने भारत की जमकर तारीफ की थी। ओलाफ स्कोल्ज ने कहा था कि भारत ने काफी तरक्की की है और यह दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा भारत और जर्मनी के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं। हम इन्हें मजबूत करते रहेंगे।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More