आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु अभियान तेज

नन्हें खान


देवरिया। आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी  के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल आठ नमूने संग्रहित किए गए एवं 1350 किलोग्राम रंगीन कचरी का सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 54000 है। इस सम्बन्ध में सहायक आयुक्त खाद्य दो आरसी पांडेय ने विस्तृत विवरण  में बताया कि जय मां काली फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया मेहरा पुरवा देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 600 की किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 24000/- है, गृहस्थी किराना एवं जनरल स्टोर, सीसी रोड देवरिया से  संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चिप्स का नमूना संग्रहित किया गया।

जेके फूड्स, इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवा देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 750 किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग  30,000/- हैं। विजय मेगा मार्च सीसी रोड देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। बरनवाल किराना मर्चेंट, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सरसों का तेल का नमूना संग्रहित किया गया।

राम स्वीट्स एंड मैटेरियल, पिपरा मोहन (सलाहाबाद) सलेमपुर देवरिया से मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खोया का नमूना संग्रहित किया गया। प्रदुमन कुशवाहा, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। गोविंद सरकार के प्रतिष्ठान, बीआरडी कॉलेज के सामने भाटपार रानी देवरिया से रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खोया का नमूना संग्रहित किया गया। उपरोक्त अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव,  रंजन कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी,  मनीष मल्ल एवं डॉ. सुभेष कुमार सम्मिलित रहे। उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More