महराजगंज से नेपाल बॉर्डर तक बनेगी शानदार सड़क, 10 मीटर होगी चौड़ी

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। NH के अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि महराजगंज-निचलौल -ठूठीबारी मार्ग अभी तक 7 मीटर चौड़ा था। इसे अब टू लेन पेब्ड शोल्डर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। फाइल मुख्यालय में पड़ी है। उसकी स्वीकृति मिलने का विभाग इंतजार कर रहा है। बताते चले कि महराजगंज- निचलौल- ठूठीबारी मार्ग नेपाल बॉर्डर  तक टू लेन पेब्ड शोल्डर बनेगा। यह सड़क10 मीटर चौड़ी होगी। 40 किलो मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 812 करोड़ की लागत आएगी। इसका निर्माण एन एच द्वारा कराया जाएगा। इसका डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रदेश सरकार नेपाल बार्डर पर बेहतर सड़क निर्माण कराने की कवायद शुरू कर रही है। उसी कड़ी में महराजगंज से लेकर नेपाल बॉर्डर  तक जो निचलौल ठूठीबारी होते सड़क बार्डर तक जाएगी। इस सड़क के सात मीटर चौड़ी होने के कारण उस पर वाहनों का अधिक लोड होने पर आवागमन बाधित होता है। उस मार्ग को बेहतर तथा टू लेन पेब्ड शोल्डर 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके बनाने की जिम्मेदारी एन एच को दी गई है। 40 किलो मीटर लंबे इस मार्ग का डीपीआर एन एच की तरफ से बनाया गया है। इसके बन जाने से महराजगंज से नेपाल जाने के लिए वाहन चालकों को एक और बेहतर मार्ग मिल जाएगा।

NH के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि शासन के निर्देश पर इस सड़क का डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। फाइल मुख्यालय में पड़ी है। वहां से स्वीकृति मिलने का इंतजार हो रहा है। स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। NH के अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी मार्ग अभी तक सात  मीटर चौड़ा था। इसे अब टू लेन पेब्ड शोल्डर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका DPR  बनाकर शासन को भेजा गया है। फाइल मुख्यालय में पड़ी है। उसकी स्वीकृति मिलने का विभाग इंतजार कर रहा है।

 

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More