उमेश तिवारी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई तथा आगे भी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु नियमित रूप से परेड, व्यायाम करने हेतु निर्देशित किया। परेड के बाद पुलिस लाइन का भ्रमण किया तथा निरीक्षण के उपरांत यूपी 112, निर्माणाधीन आवासीय भवन व आरक्षी बैरक की साफ सफाई व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का जायजा आदि का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैडमिंटन हाल का भी निरीक्षण किया। मेस निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा समुचित साफ सफाई रखने के लिए निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा DJP द्वारा जारी की गई नई सोशल मीडिया पालिसी को कड़ाई से पालन करने/कराने हेतु परेड में उपस्थित अधिकारी /कर्मचारीगण को संबोधित किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा भी शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया।