विदेशों में भी दिखा भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस का उत्साह, बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा

शाश्वत तिवारी


भारत में 74 वें गणतंत्र दिवस को सभी ने बड़े ही धूम-धाम से मानाया, झांकियां निकली गयीं, परेड हुयी और जगह-जगह भारत के शौर्ये की झलकियां देखने को मिलीं। भारत के साथ ही दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी गणतंत्र दिवस के मौके तिरंगा लहरता नज़र आया। भारत का गणतंत्र दिवस सभी देशों में अलग-अलग माध्यम से मनाया गया कहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं कहीं भारत के इतिहास को दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगायीं गयीं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय नेतृत्व को बधाई दी है। क्रेमलिन की ओर से बयान जारी कर मास्को और नई दिल्ली में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ावा देने का विश्वास व्यक्त किया गया है।  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि यह दिन आधुनिक भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का क्षण है। यह भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का मौका है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जो एक खुशहाल #RepublicDay मना रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा भारतीय संविधान की सफलता राष्ट्रों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार और भारत की जनता को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।  ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एसo जयशंकर को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा मेरे मित्र जयशंकर और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हम यूके-भारत मित्रता और सहयोग के एक और वर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More