पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यक हिंदुओं का डंका कई हैं करोड़ो के मालिक

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल। पाकिस्तान इन दिनों भुखमरी और गरीबी से जूझ रहा है। वहां खाने पीने की चीजों की किल्लत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि जनता आटे और चावल के लिए आपस में लड़ रही है। खासतौर से वहां की हिंदू आबादी बहुत ज्यादा दयनीय स्थिति में है। हालांकि, इसके बावजूद भी पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देश में कुछ हिंदू ऐसे हैं जो वहां के सबसे अमीर लोगों में अपनी गिनती करवाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी हिंदुओं के बारे में बताएंगे जिनकी संपत्ति करोड़ों में है।

पहले नंबर पर आते हैं दीपक परवानी

दीपक परवानी का जन्म 1973 में पाकिस्तान के मीरपुरखास में हुआ था। दीपक एक मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्टर हैं। इसके अलावा उन्हें थिएटर करना भी पसंद है। दीपक परवानी पाकिस्तान के हिंदू सिंधी समुदाय से आते हैं और उन्हें फैशन इंडस्ट्री में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनके नेटवर्थ की बात करें तो साल 2022 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी सालाना नेटवर्थ लगभग 71 करोड़ रुपए के करीब है।

दूसरे नंबर पर नवीन परवानी

नवीन परवानी दीपक परवानी के चचेरे भाई हैं। इनका जन्म 30 अक्टूबर 1971 में हुआ था। नवीन पाकिस्तान के मशहूर स्नूकर खिलाड़ी रह चुके हैं। साल 2006 में जब कतर के दोहा में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था तो नवीन ने पाकिस्तान का उसमें प्रतिनिधित्व किया था। साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक नवीन परवानी कि नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए सालाना है।

तीसरे नंबर पर हैं संगीता

संगीता का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। ये पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर अभिनेत्री और डायरेक्टर हैं। इस इंडस्ट्री में संगीता साल 1969 से काम कर रही हैं। हालांकि, संगीता को पाकिस्तान में परवीन रिजवी के नाम से ज्यादा जाना जाता है। परवीन ने निकाह, मुट्ठी भर चावल, ये अमन, नाम मेरा बदनाम जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। संगीता की सालाना कमाई की बात करें तो यह लगभग 39 करोड़ रुपए के करीब है।

चौथे नंबर पर हैं रीता ईश्वर

रीता ईश्वर पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं। इनका जन्म 16 मार्च 1981 को हुआ था। रीता एक पालीटिशियन हैं और साल 2013 से 2018 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की सदस्य भी रही हैं। इनके राजनीतिक करियर की बात करें तो इस वक्त वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग एफ दल से जुड़ी हैं और इनका नाम पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला राजनेताओं में शुमार है। इनकी सालाना कमाई लगभग 30 करोड़ रुपए के करीब है।

पांचवें नंबर पर हैं खाटू मल जीवन

खाटूमल जीवन पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी के सदस्य हैं और इसके अनुसूचित जाति हिंदू सीनेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 1988 में पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी के टिकट पर सिंध विधानसभा का चुनाव भी जीता था। साल 1998 में जब नवाज शरीफ की सरकार बनी तो उस सरकार का भी यह हिस्सा रहे थे। साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार इन की सालाना कमाई लगभग 15 करोड़ रुपए के करीब है।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More