विमान हादसाः येती एयरलाइन के मालिक भी ऐसी ही दुर्घटना का हुए थे शिकार, एयर क्रैश से हिल गया था नेपाल

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल। नेपाल में जिस एयरलाइन्स का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है उसका मालिक भी इसी तरह एयर क्रैश में मारा गया था। येती एयरलाइन्स के ओनर आंग शेरिंग शेरपा की फरवरी 2019 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना ने पूरे नेपाल को हिलाकर रख दिया था। जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था उसमें नेपाली मंत्री भी बैठे थे। दुर्घटना के बाद हेलिकॉप्टर में सवार कोई शख्स नहीं बचा था।

उस समय के उड्डयन मंत्री रवींद्र अधिकारी अपने साथी मंत्रियों के साथ एक नए एयरपोर्ट के लिए जगह का जायजा लेने जा रहे थे। उनके साथ शेरिंग शेरपा भी गए थे। सुबह के छह बजे के करीब हेलिकॉप्टर छह लोगों को लेकर रवाना हुआ। लौटते वक्त एक पहाड़ी की चोटी पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। पायलट समेत सभी लोग मारे गए। गौर करने वाली बात यह भी है कि उस वक्त हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे जबकि उसमें पांच लोगों के लिए ही सीट थी।

दोपहर बाद 1.30 बजे हेलिकॉप्टर पाथीभारा जिले के तापलेजंग में क्रैश हो गया। वह हेलिकॉप्टर नेपाल की सबसे पुरानी हेलिकॉप्टर रेस्क्यू कंपनी एयर डायनेस्टी हेली का था। शेरिंग शेरपा के साथ उड्डयन मंत्री, उनके पीएसओ, सिविल  एविएशन अथॉरिटी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, मंत्रालय के डायरेक्टर और एक डिप्टी सेक्रटरी इस दुर्घटना में मारे गए थे। येती एयरलाइन के अलावा आंग शेरिंग शेरपा तारा एयरलाइन्स और नेपाल की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय एयरक्राफ्ट कंपनी हिमालयन एयरलाइन्स के भी मालिक थे।

विजय माल्या के पास भी रहा है ये विमान

येती एयरलाइन्स का विमान 9N-ANC ATR -72 जो नदी की खाई में दुर्घटना का शिकार हो गया वह पहले किंगफिशर के बेड़े में था।  किंगफिशर के धराशायी होने के बाद इसे थाइलैंड के नोक एयर ने खरीद लिया था। छह साल के बाद 2019 में येती एयरलाइन्स ने ये विमान ले लिया। बताया गया कि इस विमान में चार क्रू मेंबर के अलावा छह8 यात्री सवार थे। इसमें चार रूसी, दो साउथ कोरियन और आयरलैंड. ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना व फ्रांस के एक-एक विदेशी यात्री थे। वहीं भारत के पांच लोग विमान में थे।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More