BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में शुरू, PM मोदी आज करेंगे रोड शो, इन मुद्दों पर पार्टी करेगी मंथन

राजधानी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय आज और कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष समेत अन्य नेता मौजूद हैं। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने, इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत साल 2024 में लोकसभा चुनाव समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। ‌ बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है।

ऐसे में चर्चा है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग सकती है। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे। दो दिन की इस मीटिंग से पहले आज भाजपा दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो भी करेगी। ये रोड शो दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा। बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, पांच उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

भाजपा की प्रवास योजना और बूथ स्तर की टीमों को मजबूत करने पर पार्टी का फोकस रहेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी। कुछ नेताओं को चुनावी राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More