न्यायालय ने जवाब दाखिल करने के लिए सत्येंद्र जैन को दिया समय

नई दिल्ली।  दिल्ली की अदालत ने धन शोधन मामले में जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दिये गये अनुरोध पर गुरूवार को सुनवाई के बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई चार फरवरी को होगी। सत्येंद्र कुमार जैन के वकील ने धारा 208 के तहत उनके आवेदन पर ED द्वारा दायर जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा।

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने जैन के अनुरोध को सुनने के बाद कहा, कि आरोपी सत्येंद्र कुमार जैन द्वारा धारा 208 के तहत आवेदन के जवाब में प्रत्युत्तर दाखिल करने और उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट पर विचार करने के लिए चार फरवरी तक समय दिया जाता है। अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को आरोपी सत्येंद्र कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन को चार फरवरी को वर्चुअल जरिए के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया। ED ने अदालत में जैन की याचिका पर जवाब पेश किया है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More