CBI ने भ्रष्टाचार को लेकर देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की,

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अन्य में हो रहे भ्रष्टाचार के कथित गठजोड़ के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। CBI ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि DGM  (गुणवत्ता नियंत्रण/कार्मिक), क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ और खरड़ (पंजाब) के एक मालिक को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को चंड़ीगढ़ में CBI मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बयान के अनुसार कार्रवाई के लिए जानकारी इकट्ठा करने और आरोपियों की पहचान करने के लिए ‘ऑपरेशन कनक’ चलाया गया था।

पिछले छह महीनों के दौरान FCI के अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों द्वारा FCI के कुछ अधिकारियों को अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए कथित रूप से अनुचित रिश्वत देने के माध्यम से अपनाए गए कथित भ्रष्ट आचरण के संबंध में यह अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि FCI के 34 सेवारत और तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों, 17 निजी व्यक्तियों और अन्य संस्थाओं सहित 74 अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इन पर निजी गठजोड़ संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए FCI अधिकारियों को भारी मात्रा में रिश्वत देने का आरोप है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More