जिलाधिकारी ने किया चेहरी अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण

उमेश तिवारी


नौतनवा । महराजगंज जिले में DM सत्येन्द्र कुमार द्वारा आज चेहरी अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गोआश्रय भवन, वर्मीकमोस्ट संयत्र और निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का अवलोकन किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि गो आश्रय केंद्र पर कुल 30 पशु हैं, जिनकी उचित देखभाल पशुपालन विभाग द्वारा की जा रही है।

DM ने गोआश्रय स्थल की क्षमता वृद्धि हेतु BDO पनियरा सुशांत सिंह को परिसर में स्थित एक अन्य भवन के मरम्मत हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को पशुओं के उचित देखभाल, ठंड से बचाव हेतु आवश्यक उपाय और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोआश्रय परिसर में स्थित वर्मी कंपोस्ट संयत्र का भी अवलोकन किया। BDO पनियरा ने बताया कि उक्त संयत्र के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा वर्मीकम्पोस्ट बनाकर बिक्री की जा रही है।

DM ने गोआश्रय स्थल के निकट निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम को देखा और निर्माणकार्य में तेजी लाने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश BDO पनियरा को दिया। गोआश्रय स्थल को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु पक्की सड़क की आवश्यकता को देखते हुए तहसीलदार सदर को उक्त सड़क हेतु इस्टीमेट PWD के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। DM ने सभी अधिकारियों को गोआश्रय स्थलों के सुचारू संचालन और पशुओं के देखभाल हेतु जरूरी व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ठंड के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान BDO पनियरा सुशांत सिंह, तहसीलदार सदर राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More