Death Anniversary Special : लाल बहादुर शास्त्री का पूरा जीवन ईमानदारी-सादगी से भरा रहा, प्रधानमंत्री रहते हुए भी मिसाल पेश की, मृत्यु बनी रहस्य

शंभू नाथ गौतम


आज 11 जनवरी है । इस तारीख को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ था। भारतीय राजनीति में लाल बहादुर शास्त्री को बेहद सादगी पूर्ण और ईमानदार नेता माना जाता है। ‌भारत की धरती पर अनेक ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने अपने आचरण, कर्तव्य और परिश्रम से न केवल भारत का मान बढ़ाया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। शास्त्री जी ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा से कभी कोई समझौता नहीं किया।

प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी शास्त्री  एक साधारण इंसान की तरह स्वयं अपने काम किया करते थे। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे। बचपन में ही शास्त्री जी के पिता का देहांत हो गया था, पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां बच्चों को लेकर अपने पिता के घर मिर्जापुर चली आई थी। शास्त्री जी का पालन पोषण मिर्जापुर में ही हुआ। यहीं पर उनकी प्राथमिक शिक्षा हुई। कहा जाता है कि शास्त्री जी ने काफी विषम परिस्थितियों में शिक्षा हासिल किया था। वह नदी में तैरकर रोजाना स्कूल जाया करते थे। साल 1964 में लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। इस दौरान अन्न संकट के कारण देश भुखमरी की स्थिति से गुजर रहा था।

वहीं 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में शास्त्री जी ने देशवासियों को सेना और जवानों का महत्व बताने के लिए ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। इस संकट के काल में शास्त्री जी ने अपनी तनख्वाह लेना भी बंद कर दिया था और देश के लोगों से अपील किया था कि वह हफ्ते में एक दिन व्रत रखें। प्रधानमंत्री बनने से पहले लाल बहादुर शास्त्री रेल मंत्री थे। रेल मंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में एक बार देश में ट्रेन दुर्घटना हुई थी उसके बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। शास्त्री जी को बेहद ईमानदार और सादगी पूर्ण नेता के रूप में जाना जाता है। एक बार जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे तब उनके बेटे सुनील शास्त्री और अनिल शास्त्री सरकारी एंबेस्डर से किसी कार्यक्रम में चले गए थे।

जब इस बात की जानकारी लाल बहादुर शास्त्री को हुई तब उन्होंने बच्चों को समझाते हुए ऐसा न करने को कहा और अपनी जेब से कार में जो जो डीजल खत्म हुआ था उसके पैसे सरकारी मद में जमा कर दिए थे। लेकिन शास्त्री जी की मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है। बता दें कि आज ही के दिन 1966 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उज्बेकिस्तान के ताशकंद में निधन हो गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद 9 जून 1964 को शास्त्री प्रधानमंत्री बने थे। वो करीब 18 महीने तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में ही भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

इसके बाद वो पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ताशकंद गए थे और वहीं उनकी मौत हो गई। लाल बहादुर शास्त्री की मौत का रहस्य आज भी बना हुआ है। 10 जनवरी 1966 को पाकिस्तान के साथ ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के महज 12 घंटे बाद 11 जनवरी को तड़के 1 बजकर 32 मिनट पर उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि शास्त्री मृत्यु से आधे घंटे पहले तक बिल्कुल ठीक थे, लेकिन 15 से 20 मिनट में उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंट्रा-मस्कुलर इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के चंद मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई।

Analysis Loksabha Ran

दो टूकः गिरते मतदान का परिणाम, BJP भूल गई अबकी बार 400 पार

अब तीन दिन से नहीं लग रहा नारा, सत्तापक्ष के लोगों की बढ़ने लगी धुकधुकी हर बार गिरते मतदान प्रतिशत का लाभ उठाती रही विपक्ष, कोई नहीं आ रहा काम राजेश श्रीवास्तव लोकसभा चुनाव 2024 के चक्रव्यूह के लिए तैयार किये गये सात द्बारों में से दो द्बार तोड़े जा चुके हैं। देश की लगभग […]

Read More
Analysis

फसल अवशेष जलाना मतलब किसी बड़े संकट को दावत देना

पर्यावरण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी छीन लेती है पराली अगर वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी को संवारेंगे तो बढ़ सकता है किसानों का लाभ गर्मी से मर जाते हैं सूक्ष्म जीवाणु, जिससे कम हो जाती है जमीन की उर्वरा शक्ति मधुकर त्रिपाठी कुछ दिनों पहले मैं देवरिया जिले से सटे भलुअनी की तरफ […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More