भारत गुणवत्ता कीमतों को पहचाने और उसकी राह चले: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को गुणवत्ता के महत्व को समझना और उसकी राह पर चलना होगा। गोयल के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग तथा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार है। गोयल राजधानी में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारत में औद्योगिक इकाइयों और प्रयोगशालाओं के मानचित्रण पोर्टल का उद्घाटन किया गया।

गोयल ने भारत में उत्पाद की गुणवत्ता को स्थापित करने के दिशा में बीएसआई द्वारा शुरु की गई विभिन्न पहल की सराहना की और कहा कि ये कायाकल्प करने वाली पहल हैं। इसी संदर्भ उन्होंने मानकों की राष्ट्रीय कार्य योजना (SNAP) 2022-27 और पूरे देश में 400 से अधिक स्टैंडर्ड्स कल्ब की स्थापना जैसी पहल का उल्लेख किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को क्वालिटी के प्रति जागृत करने के लिए एक संपर्क अभियान चलाने का सुझाव दिया जिसमें पुराने और अनुभवी लोग विद्यार्थियों के साथ इस विषय में संवाद शुरू करें।

गोयल ने कहा कि सरकार भारत में उत्पाद की जांच के बुनियादी ढांचे के पारिस्थितिकी तंत्र को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज शुरू किए गए औद्योगिक इकाइयां और प्रयोगशालाओं के मैपिंग पोर्टल के माध्यम से पूरे देश में फैली जांच प्रयोगशाला के बारे में जानकारी प्राप्त करने की केंद्रीय सुविधा शुरू हो गई है। इसे देश में उपलब्ध जांच प्रयोगशालाओं का विश्लेषण करने और उद्योग को जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।  गोयल ने लेखक रस्किन बांड के इस कथन का उद्धरण दिया कि “गुणवत्ता अनायास नहीं आती, बल्कि यह बुद्धिमत्तापूर्ण प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है , जिन देशों ने विकास के प्रारंभिक चरण में ही गुणवत्ता को स्वीकार किया वे विकास की सीढ़ियों पर तेजी से ऊपर चढ़ने में कामयाब हुए हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More