कंझावला मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कंझावला मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष के तौर पर की है। वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया छठा व्यक्ति है। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो पुलिस हिरासत में हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, कि सुल्तानपुरी मामले में छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर आशुतोष से कार ली थी। पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि वह दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। जो कथित तौर पर पांचों आरोपियों को बचाने में शामिल थे। हुडा ने कहा, कि अठारह टीमें सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही हैं। टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पूछताछ जारी है और जो भी नए सुराग सामने आएंगे उसकी तस्दीक की जा रही है। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस के पास इस बात के वैज्ञानिक सबूत हैं कि दीपक जिसने कार चलाने का दावा किया था। लेकिन वास्तव में कार अमित चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच और कॉल डिटेल के अनुसार मृतका और चश्मदीद का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने कहा इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी निधि के दण्ड प्रक्रिया संहिता 164 के तहत बयान दर्ज किए गए हैं। हुडा ने पहले ही बताया था कि हत्या का मामला अभी तक नहीं बना है क्योंकि हत्या के लिए एक मकसद की जरूरत है लेकिन अब तक की जांच में कोई मकसद सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने शहर के कंझावला इलाके में कार से युवती को टक्कर मारने के बाद वाहन से 12 किलोमीटर तक घसीटने से हुई मौत के मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More