पोस्टमार्टम के बाद घर वालों को सौंपा गया लड़की का शव, CM अरविंद केजरीवाल ने परिवार से की बात, देंगे 10 लाख मुआवजा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के कंझावला में कथित सड़क हादसे में जान गंवाने वाली लड़की का शव दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में उनके आवास पर पहुंचा दिया गया है। थोड़ी देर में लड़की का अंतिम संस्कार होगा। परिजन अंतिम संस्कार के लिए विजय विहार इलाके के श्मसान पहुंच गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिवार से बात करते हुए 10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। Post-mortem रिपोर्ट में नहीं हुई बलात्कार की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 20 वर्षीय लड़की की ऑटोप्सी रिपोर्ट प्राप्त की और कहा कि इससे पता चलता है कि पीड़िता पर सभी चोटें गाड़ी के साथ घिसटने से आई हैं।

रिपोर्ट में यह  भी कहा गया है कि पीड़िता के शरीर पर यौन हमले का संकेत देने वाली कोई चोट नहीं है। एक बलेनो कार द्वारा दिल्ली में सुल्तानपुरी से कंझावला तक 10 किमी से अधिक घसीटे जाने के बाद 20 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी थी। (BNE)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More