नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी कंझावला हादसे में आज एक पर एक नय खुलासे हो रहे हैं। हादसे के तीसरे दिन मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि हादसे वाली रात मृतका अंजलि के साथ एक और लड़की थी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ एक CCTV फुटेज जारी किया। जो किसी होटल से बाहर का है। इस वीडियो फुटेज में अंजलि एक और लड़की के साथ एक होटल से बाहर निकलती नजर आ रही है।
अब उस होटल के मैनेजर ने इस केस में और कई खुलासे किए है। मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अंजलि और एक लड़की 31 अगस्त की रात होटल आई थी। होटल का एक कमरा उन्हीं दोनों के नाम पर बुक था। उन दोनों के साथ पांच-छह लोग और थे। रात करीब 1.30 बजे दोनों लड़कियों में किसी बात पर बहस होने लगी, जिसके बाद उन दोनों को रोका गया था। (BNE)