कोलकाता। झारखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कत्ल से पहले एक्ट्रेस के साथ बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया है। जब वह विफल हुए तो उन्होंने रिया कुमारी को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। (BNE)