असम में तेंदुए ने सड़कों पर मचाया आतंक, 13 लोगों को हमला कर किया घायल, चलती वैन पर भी किया अटैक, वीडियो

असम के जोरहाट जिले में एक आदमखोर तेंदुए ने सड़कों पर खुलेआम आतंक मचाया। रास्ते में जो भी मिला उस पर हमला करता चला गया। ‌ इस तेंदुए ने 13 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार 26 दिसंबर को जोरहाट के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट कैंपस की है। कैंपस जंगल से सटा हुआ है।

रिसर्च इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद उसे पकड़ने पहुंची टीम पर भी तेंदुए ने हमला किया। तेंदुआ ने एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला कर दिया । कार में बैठे शख्स की जान अटक गई।

हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें  तीन वन अधिकारी हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल हो रही एक वीडियो में तेंदुए को वन विभाग के इलाके में बनी इमारत की बाउंड्री वाल को एक ही झटके में कूद कर पार करते हुए और फिर एक कार सवार पर हमला करते देखा जा रहा है। जिसे देख हर कोई दंग रह गया है। जानकारी के अनुसार तेंदुए को कई बार प्रयास करने के बाद ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने चैन की सांस ली है।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More